पटना- लोक जनशक्ति पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष व केन्द्रीय मंत्री भारत सरकार रामविलास पासवान और केन्द्रीय संसदीय बोर्ड के राष्ट्रीय अध्यक्ष चिराग पासवान प्रदेश अध्यक्ष पशुपति कुमार पारस पशु एवं मत्स्य संसाधन मंत्री बिहार, दलित सेना के राष्ट्रीय अध्यक्ष रामचन्द्र पासवान ने भाकपा के वरिष्ठ नेता गया सिंह के निधन पर दुख व्यक्त किया।
पासवान ने शोक संदेश में कहा कि स्व0 गया सिंह मजदूरों के नेता थे। इनके निधन से समाज को काफी क्षति हुई है। इसेे भरपाई नहीं किया जा सकता है। प्रदेश प्रवक्ता ललन कुमार चन्द्रवंशी ने शोक संवेदना व्यक्त करते हुए कहा कि स्व0 गया सिंह को व्यक्तिगत तौर पर मैं जानता था। मैं अपने छा़त्र जीवन में ऑल इंडिया स्टूडेन्ट फेडरेशन का जब मैं सक्रिय कार्यकर्ता था। तब इनके साथ मुझे काम करने का सौभाग्य प्राप्त हुआ था। मुझे व्यक्तिगत तौर पर इनके साथ काम करने का अवसर मिला और इनके निधन से काफी क्षति हुई है। भगवान इनकी आत्मा को शांति दें।