बेतिया समाचार / संवाददाता- (Bettiah News)
नरकटियागंज के शिकारपुर थाना अंतर्गत सियरही गांव में आज सुबह-सुबह दो समुदाय आमने सामने हो गए।
Read More Bettiah News in Hindi
एक समुदाय ने मन्दिर में आग लगा दी और आस पास के घरों को फूंक दिया। जैसे ही दूसरा पक्ष प्रतिक्रिया देने सामने आया तो पहले पक्ष के तरफ से अंधाधुंध फायरिंग होने लगी, जिसमें 5 लोग घायल हो गए हैं, जिनका इलाज बेतिया एमजेके हॉस्पीटल में चल रहा है। पूरा सिहरही गांव पुलिस छावनी में तब्दील हो गया है। आठ थाना घटनास्थल पर कैम्प कर रही है। वहीं पुलिस ने छापेमारी में रायफल और ज़िंदा कारतूस के साथ अन्य हथियार भी बरामद किया है। गांव में तनावपूर्ण माहौल बना हुआ है, लेकिन पुलिस घटना स्थल पर अपने वरीय पदाधिकारियों से कैम्प कर रही है। वहीं दूसरा पक्ष घायलों का कहना है की मन्दिर भी जला दिया गया। हमलोगों के घरबार भी फूंक दिया गया है। घर में जो भी कुछ था उसे लूट लिया गया, अब हमलोग कहां जाये। आपको बता दे की मन्दिर की जमीन विवादित है। एक बड़े दबंग के इशारे पर आज इसे दो समुदायों को खूनी संघर्ष पर आमने-सामने कर दिया गया जिसमें कई गोली लगने से घायल भी हैं।