PATNA: जिले में शीत लहर कहर जारी है। तापमान लुढ़कने के साथ ही एक बार फिर जिलेवासियों की परेशानी बढ़ गई। शनिवार देर रात से ही हवा चलने से कनकनी बढ़ गई थी। यही स्थिति सुबह भी रही। इधर कुहासे के कारण वाहनों की रफ्तार धीमी रही। तापमान लुढ़कने के साथ ही एक बार फिर राज्य के लोगों की परेशानी बढ़ गई है।
सोमवार रात से ही हवा चलने से कनकनी बढ़ गई थी। यही स्थिति सुबह भी रही। इधर कुहासे के कारण वाहनों की रफ्तार धीमी रही। दिन भर धूप के दर्शन नहीं हुए जिससे ठंड का असर बढ़ता रहा। शाम होते-होते एकबार फिर शीतलहर शुरू हो गई। फिर कोहरे का ऐसा कहर रहा कि पास की वस्तु भी ठीक से दिखाई नहीं दे रही थी।
दिन में ठंडी हवाओं ने सर्दी और बढ़ा दी। मौसम में दिनभर ठिठुरन बनी रही। वहीं सर्द हवाओं के चलने से गर्म कपड़ों की बिक्री भी बढ़ गई। लोग ठंड से बचने के लिये गर्म कपड़ों की खरीदारी में लगे रहे। सोमवार को अधिकतम तापमान 20 डिग्री सेल्सियेस जाकि न्यूनतम तापमान नौ डिसे रहा। आसमान में दिनभर बादल छाये रहे। मौसम विभाग के मुताबिक मंगलवार को तापमान का पारा चढ़ेगा लेकिन आनेवाले कुछ दिनों तक ठंड से राहत मिलने के आसार नहीं दिख रहे हैं।