दरभंगा: बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार अपनी निश्चय यात्रा के दूसरे चरण के दूसरे दिन दरभंगा में विकास योजनाओं का निरीक्षण किया। इस दौरान वे आम जनता व कार्यकर्ताओं से भी सीधा संवाद किए। उन्होंने कहा कि राज्य सरकार बिहार के विकास के लिए कटिबद्ध है। कहा कि 21 जनवरी को शराबबंदी पर विश्व की सबसे बड़ी मानव कड़ी बनाएंगे।
Read Latest News of Nitish Kumar
मुख्यमंत्री नीतीश कुमार अपनी निश्चय यात्रा के तहत बुधवार की रात दरभंगा पहुंचे। दरभंगा अतिथि गृह में रात्रि विश्राम के बाद गुरुवार की सुबह उन्होंने हरहच्चा पंचायत में गली नाली योजना और खुले में शौच मुक्ति अभियान के निरीक्षण के साथ कार्यक्रम की शुरूआत की। मुख्यमंत्री ने सामुदायिक भवन का उदघाटन किया। कहा कि चार साल में बिहार खुले में शौच मुक्त होगा। शराबबंदी पर बोलते हुए मुख्यमंत्री ने कहा कि शराबबंदी अभियान के लिए 21 जनवरी को विश्व की सबसे बड़ी मानव श्रृंखला बनाई जाएगी।
Read more Darbhanga News in Hindi
यहां के बाद बहादुरपुर प्रखंड के रामनगर स्थित महिला औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान के भवन का किया। मुख्यमंत्री शाम में समाहरणालय स्थित जिला लोक शिकायत निवारण कार्यालय का निरीक्षण करने के बाद समाहरणालय सभाकक्ष में सरकारी कार्यों की समीक्षा करेंगे। इसके बाद वे समस्तीपुर के लिए रवाना हो जाएंगे।