MB DESK: पटनासिटी के खाजेकलां थाना क्षेत्र स्थित पादरी की हवेली के पास अशोक राजपथ पर बीते बुधवार घर लौट रही तीन युवतियों के साथ एक मनचले ने छेड़खानी की. मनचले ने लड़कियों के साथ छेड़खानी के दौरान बात विवाद किया. वहीं जब लड़कियों ने विरोध किया तो मनचले युवक ने एक लड़की के सर पर चाटा जड़ दिया.
WATCH VIDEO: लड़कियों ने की मनचले की पिटाई
Patna में लड़की को छेड़ना पड़ा महंगा, लड़कियों ने मनचले को जमकर धोया, देखें वीडियो
Posted by Magnificent Bihar on Thursday, 18 June 2020
फिर क्या था, तीनों लड़कियों ने मिलकर उस युवक की जमकर धुनाई कर दी. इधर घटना देख रहे स्थानीय लोगों ने भी युवतियों के सहयोग किया और मनचले युवक की पिटाई कर दी. इसी क्रम में किसी तरह जान बचाकर युवक वहां से भागने में सफल हो गया. हालांकि इस पूरा घटनाक्रम का वीडियो पास में लगे CCTV कैमरे में कैद हो गई.