गया समाचार : (Gaya News) बिहार के गया पुलिस ने अभियान चला कर नक्सल प्रभावित क्षेत्र में 100 एकड़ में लगे अफीम की खेती को नष्ट किया।
Read More Gaya News in Hindi
गया पुलिस को मिली गुप्त सूचना के आधार पर पुलिस और अन्य एजेंसी के द्वारा संयुक्त कार्रवाई में गया के नक्सल प्रभावित क्षेत्र बाराचट्टी , सोभ , आमस के कई गांवो में 100 एकड़ जमीन में हो रहे अफीम की खेती को नष्ट किया।
वहीं गया एसएसपी गरिमा मलीक ने बताया की अवैध खेती जो अफीम की है उसके विरोध गया पुलिस और अन्य एजेंसी द्वारा लगातार अभियान चलाया जा रहा है। अभी तक लगभग 100 एकड़ खेत में लगे अफीम को नष्ट किया गया है। और क़ानूनी कार्रवाई की जा रही है। बाजार में लगभग इतनी अफीम की कीमत करोड़ों रूपये है।