आरा: बिहार के भोजपुर जिले में आये दिन हो रहे चोरी की घटनाओं ने लोगों के चैन की नींद छीन ली है। मंगलवार देर रात कोइलवर के एक इलेक्ट्रोनिक दूकान में चोरों ने छत की सीलिंग को तोड़कर दूकान से लगभग 4 लाख के सामान की चोरी कर ली और आराम से चलते बने जबकि थाना घटना स्थल से लगभग 100 गज की दुरी पर स्थित है।
Read More Bhojpur News in Hindi
घटना से गुस्साए कोइलवर के नागरिकों और दुकानदारों ने आरा पटना मुख्य मार्ग एनएच- 30 पर स्थित कोइलवर पुल को जाम कर आगजनी करने लगे। लोगों का ये हंगामा लगभग 2 घंटे चला। जाम के कारण दोनों तरफ से हजारों गाड़िया फंसी रही। मौके पर पुलिस के समझाने पर लोगों ने जाम खत्म किया।