पटना यूनिवर्सिटी समेत बिहार के तमाम विश्वविद्यालयों में अब नये वाइस चांसलरों की नियुक्ति का मामला साफ हो गया है। मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने राज्यपाल रामनाथ कोविंद से शनिवार को मुलाकात की। करीब एक घंटे तक चली इस मुलाकात के दौरान कुलपति और प्रति कुलपति के नामों पर फैसला हुआ।
Read More Patna News in Hindi
बैठक में शिक्षा मंत्री अशोक चौधरी भी मौजूद थे। विश्वविद्यालय में बनी सर्च कमीटी ने पैनल तैयार किया था उसी के आधार पर शनिवार को यह फैसला लिया गया। जिसमें प्रोफेसर रास बिहारी प्रसाद सिंह को पटना यूनिवर्सिटी के नये वाइस चांसलर की जिम्मेदारी सौंपने का निर्णय लिया गया जबकि प्रोफेसर आर के सिन्हा को नालंदा ओपन विश्वविद्यालय और प्रो.सर्वनारायण झा को कामेश्वर सिंह संस्कृत यूनिवर्सिटी का वाइस चांसलर बनाने का निर्णय लिया गया। मगध महिला कॉलेज की प्रिंसिपल और डीन रह चुकीं डॉक्टर डॉली सिन्हा को पटना यूनिवर्सिटी के प्रोवीसी का प्रभार मिला है।
Read More Bihar News in Hindi
उधर अरबी-फारसी विवि के प्रोवीसी का प्रभार सैयद मोहम्मद रफीक आज़म को सौंपा गया है। वीर कुंवर सिंह विश्वविद्यालय का प्रोवीसी डॉ. मदन मोहन गोयल को बनाया गया है। ललित नारायम मिथिला विश्वविद्यालय के प्रोवीसी डॉक्टर जय गोपाल होंगे। वहीं राजकुमार मंडल को बिहार विवि के प्रोवीसी का प्रभार मिला है। कामेश्वर सिंह विवि के प्रोवीसी प्रोफेसर चंद्रेश्वर प्रसाद सिंह होंगे। आपको बता दें कि पटना विश्वविद्यालय में डॉ. वाईसी सिम्हाद्रि का कार्यकाल समाप्त होने के बाद डॉ. सुधीर कुमार श्रीवास्तव को कुलपति का प्रभार राजभवन ने दे दिया था।
Read More Patna News
वीसी और प्रो.वीसी के नाम जिन्हे जिम्मेदारी सौंपी जानी है-
रास बिहारी सिंह पीयू के कुलपति बने
आर के सिन्हा नालंदा ओपन विवि के कुलपति बने
कामेश्वर सिंह संस्कृत विवि के वीसी बनाए गये प्रो सर्वनारायण झा
अरबी-फारसी विवि के प्रो.वीसी बनाए गए सैयद मो.रफीक आज़म
LNMU के प्रो वीसी बनाए गए डॉ. जय गोपाल
कामेश्वर सिंह विवि के प्रोवीसी बनाए गए चंद्रेश्वर प्रसाद सिंह
TMBU के प्रोवीसी बनाए गए प्रो. रामयतन प्रसाद
बिहार विवि के प्रोवीसी बनाए गए राजकुमार मंडल
VKSU के प्रोवीसी बनाए गए डॉ. मदन मोहन गोयल
डॉली सिन्हा पटना यूनिवर्सिटी की बनीं प्रोवीसी
Read More Bihar News